सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सिमडेगा में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु महा विभूति कलश एवं शिवलिंग स्थापना दिवस का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन के साथ किया गया। सुबह में समाधि स्थल पर पूजन आरती के पश्चात किया गया। इस दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में स्थानीय शाखा के अलावा जमशेदपुर डाल्टनगंज घाघरा गुमला रांची शाखा के शिष्य एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- कीर्तन मनुष्य के भीतर भक्ति्, शांति व सद्भावना का विकास करता है : पुरोधा प्रमुखगोष्ठी का आयोजन इस् दो दिवसीय समारोह के अंत में पारिवारिक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गुमला शाखा से आए अजय कुमार सिन्हा के द्वारा सफल योनि ग्रंथ का पाठ किया गया। तत्पश्चात मंगलाचरण नीता हरीतिमा एवं रोहिणी प्रसाद के द्वारा किया गया। गोष्ठी म...