कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में जूनियर स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसका विषय था प्ले फॉर द प्लैनेट। मुख्य अतिथि यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. आईएम रोहतगी ने गरिमा बढ़ाई। छात्रों ने जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और स्केटिंग के रोमांचक प्रदर्शन किए। पर्यावरण जागरूकता और सतत मूल्यों पर जोर दिया गया। केजी छात्रों ने जिम्मेदार उपभोग पर, कक्षा दो ने जलमग्न जीवन पर, कक्षा तीन ने स्वच्छ ऊर्जा पर और कक्षा चार ने साझेदारी के लक्ष्य पर प्रस्तुति दी। समापन हैंड इन हैंड गीत पर भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। प्रिंसिपल शोभा दास ने धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.