देहरादून, मार्च 3 -- रुड़की। पंचायती धर्मशाला में श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर हवन-यज्ञ का किया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा-भक्ति के माहौल में आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में आचार्य सचिन, अनुज शर्मा और रोहित शर्मा ने पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन संपन्न किया। मंत्रों की गूंज और हवन कुंड से उठती पवित्र अग्नि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...