हापुड़, अप्रैल 2 -- श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा रजि. के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यूपीएससी में चयनित शिवानी त्यागी को सम्मानित किया।महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, संगठन मंत्री ऋतिक त्यागी, मनु मिश्रा, समाजसेवी आकाश त्यागी, अतुल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पाण्डेय समेत अन्य सदस्यों ने शिवानी का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिवानी त्यागी की शानदार सफलता पर महासभा हृदय से बधाई देती है। अथक मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से उन्हें यह सफलता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...