हापुड़, अप्रैल 6 -- हापुड़, श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) की रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के देवलोक कालोनी स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महासभा के सभी विद्वानों की सहमति से राजनाथ मिश्रा को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय बताया कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें माल्यार्पण कर महासभा में स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, मनु मिश्रा, हर्ष पाण्डेय, संदीप अवस्थी, मनोज मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय आदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.