शामली, फरवरी 28 -- श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में होली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया।प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सावधानीपूर्वक होली खेलने की अनुमति देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जबरन रंग न लगाने और सुरक्षित रंगों के प्रयोग की सलाह दी। शिक्षकों ने होली गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रैय, अनिल कुमार कश्यप, छवि शर्मा, कीर्ति गर्ग व श्रेणी वर्मा की देखरेख में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...