कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया में श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट की ओर से रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान मरीजों की जांच के बाद उनको मुफ्त में दवाइयां भी दी गईं। आंख जांच के बाद निःशुल्क चश्मे भी दिए गए। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा तथा डॉ. राजदेव ठाकुर ने मरीजों का इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...