लखीमपुरखीरी, मई 3 -- ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल पर नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति, सब्जी मंडी द्वारा आयोजित 22वां वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रमों की शुरुआत ध्वजारोहण एवं श्री गणेश पूजन के साथ हुई जिसके बाद सुमधुर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। समिति के तत्वावधान में पूरे माह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सुंदरकांड पाठ, वानर भंडारा, श्रीरामचरितमानस पाठ, प्रसाद वितरण, छप्पन भोग और भव्य शोभायात्रा प्रमुख हैं। 16 जून को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा जबकि 23 जून को सवा 24 मन के विशाल लड्डू से हनुमान जी का महाभोग अर्पित होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से नगर के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। 29 जून को श्री बजरंगी भंडारे एवं सम्मान समारोह के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.