बहराइच, मार्च 28 -- विशेश्वरगंज। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा चरनिया कोट स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पब्लिक धार्मिक ट्रस्ट का लोकार्पण कर सर्टिफिकेट विमोचन किया। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक बृजमोहन एवं विपिन कुमार कसौंधन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद कुमार शुक्ला, सुनील कुमार त्रिपाठी, दिहालदास मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...