लातेहार, मार्च 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। श्री संकट मोचन भवानी मंदिर, जुबली रोड का द्वितीय वार्षिकोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें अनिल मिश्रा के सानिध्य में वैदिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में साकेत कुमार अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर काली मंदिर मोड़, शहर के मुख्य मार्ग, मानस पथ एवं बाइपास चौक होते हुए चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी छठ घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा। इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः कलश यात्रा के साथ मंदिर परिसर लौटे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा। समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने जानकारी देते हुए बता...