चतरा, अप्रैल 8 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धनखेरी पंचायत के रोमी गांव में बुधवार को श्री श्री 108 शिव परिवार ग्राम देवी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं नवाह्न ज्ञान महायज्ञ का आयोजन को लेकर कलश सह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कलश सह शोभायात्रा यज्ञ मंडप से बाजे-गाजे के साथ निकलकर इटखोरी चौक समेत अन्य गांव मुहल्ले का भ्रमण करते हुए भद्रकाली मन्दिर के उत्तरवाहिनी नदी पहुंची जहां, यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके पश्चात पुन: कलश सह शोभायात्रा यज्ञमंडप पहुंची जहां कलश को स्थापित किया गया। इस मौके पर कलश सह शोभायात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सरिता देवी लक्ष्मी सिंह राजेश साव आदित्य प्रजापति रणधीर सिंह यजमान के रूप में ज्ञानी साव रंजीत सिंह समेत अन्य सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्...