चतरा, मार्च 6 -- इटखोरी प्रतिनिधि पांच दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का आयोजन पुजा समिति करनी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। कलश सह शोभायात्रा यज्ञमंडप से निकलकर इटखोरी चौक होते हुए बाजे गाजे के साथ भद्रकाली मंदिर के उत्तरवाहिनी नदी पहुची जहां यज्ञाचार्य के रूप में प्रमोद पाण्डेय एवं जितेंद्र पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया ततपश्चात पुन: कलश सह शोभायात्रा यज्ञमंडप पहुँची जहां यज्ञमंडप में कलश को स्थापित किया गया । यजमान के रूप में मुख्य रूप से पुजारी प्रकाश दांगी एवं पत्नी लीलावती देवी ने अपनी सहभागिता निभाई है । इस मौके पर पंचायत के मुखिया श्रीमती किरण देवी शिक्षाविध नवल किशोर नवल हिरेंद्र कुमार कुशवाहा पवन कुमार कुशवाहा अजय कुमार दांगी प्रभू य...