चतरा, मार्च 30 -- इटखोरी प्रतिनिधि। नवादा गांव में श्री श्री 1008 श्रीमद देवी भागवत पुराण महायज्ञ कथा का विराट आयोजन महाभण्डारा के साथ सोमवार को सम्पन्न हो गया। महाभण्डारा में जिप सदस्य सरिता देवी अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होनें ने हवन में भाग लेकर महाभण्डारा का प्रसाद पाया। इस मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव, अध्यक्ष दशरथ साव, उपाध्याय खूबलाल साव, संयोजक बंगाली साव, सचिव लेखो साव, कोषाध्यक्ष नरेश साव, संरक्षक कामेश्वर साहू, शिक्षक प्रमोद साव, मनोज यादव, सीताराम शर्मा, सुभाष राणा, जितेन्द्र साव, बिनोद साव एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस मौके पर जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि यज्ञ की उपासना से ही मनुष्य पूर्ण मनोकामना को पूरा कर सकता है। इस मौके पर नव दिनों तक अयोध्या से आई साध्वी का कथा चलते रहा जिसे श्रवण कर श्रद...