साहिबगंज, अप्रैल 9 -- साहिबगंज। पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति साक्षरता चौक की ओर से आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ परिसर से सुबह विराट कलश शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। कलश यात्रा ढोल नगाड़ा, गाजेबाजे, घोड़ा व रामगढ़ से आए बैंड पार्टी के साथ निकली। कलश यात्रा में दो रथ पर बाहर से आये साधु-संत सवार थे। कलश यात्रा में करीब 5100 कलशधारी महिला व युवतियां शामिल हुईं। कलश यात्रा पूर्वी फाटक, कॉलेज रोड, कृष्णनगर, बड़तल्ला स्ट्रीट होते हुए फेरी सेवा गंगा घाट पहुंचा। वहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा पूजन करवा कर कलश में जल भराया। उसके बाद कलश यात्रा बायसी स्थान, ओझा टोली मोड़, किदवई पथ सकरूगढ़, पूर्वी फाटक, सुभाष चौक, पुलिस लाइन होते हुए यज्ञ मंडप पहुंच कलश को स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.