देवघर, मार्च 18 -- सारवां,प्रतिनिधि। दुबे बाबा मंदिर डकाय प्रांगण में आयोजित श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कलश शोभा यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे के बीच 11 हजार कुंवारी कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई। जल यात्रा दुबे बाबा मंदिर से बाराटांड़ मणिगढ़ी होते हुए अजय नदी जियाखाड़ा घाट पहुंची। जहां वैदिक आचार्य अशोक परिहस्त सहित 26 अन्य वैदिक पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान द्वारा कलश में जल भरा गया। उसके बाद सभी महिलाओं व कुवांरी कन्याओं ने जलभरे कलश को माथे पर लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे। जल यात्रा में कोलकाता की महिला ढोलकिया एवं देवघर के प्रसिद्ध कलाकार मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरू द्वारा तैयार की गई देवी-देवताओ व भूत-प्रेत की मनमोहक झांक...