साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक के पास आयोजित 11 कुंडीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहूति शुक्रवार को हो जाएगी। महायज्ञ की पूर्णाहूति को लेकर व्यापक अनुष्ठान चलेंगे। दोपहर में पूर्णाहुति देने के बाद शाम में साधु-संत महात्मा को विदाई दी जायेगी। शाम को अंतिम दिन रासलीला की प्रस्तुति होगी। महायज्ञ के आठवें दिन गुरुवार की सुबह काशी के आचार्य डॉ हरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ देवी देवताओं का आह्वान कर यज्ञ मंडप पूजन व हवन कराया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को लेकर सुबह से हजारों श्रद्धालु जुटे थे। उधर, यज्ञ परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत महात्मा, नागा साधु पूजन व साधना में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- महायज्ञ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, भक्ति के साथ हो रहा रोजगार मह...