धनबाद, फरवरी 6 -- बरोरा, प्रतिनिधि। श्रीश्री रामराज मंदिर चिटाही धाम का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 10 फरवरी को श्रीश्री अखंड रामचरित मानस पाठ (संगीतमय) से होगा। 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को श्रीश्री अखंड रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति होगी। उसी दिन अपराह्न 12:30 बजे से महाभंडारा का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के आगमन तक जारी रहेगा। वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य पूजन समारोह में मुख्य यजमान के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो व उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो व उनकी पत्नी डोली देवी शामिल होंगे। जानकारी सांसद ढुलू महतो के भतीजा खुशवंत कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...