रामगढ़, मार्च 13 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि कुंदरू कला पंचायत के दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को मोहराय महतो की अध्यक्षता में श्री श्री रामनवमी दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा सह चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में संरक्षक प्रदीप नायक, संयोजक हीरालाल महतो, अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, सचिव मोहराय महतो, सहसचिव राजा केसरी, कोषाध्यक्ष पंकज केसरी व उपकोषाध्यक्ष सोनू केसरी को बनाया गया है। इसके अलावे पिंटू केसरी, भदय महतो, पवन केसरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक का संचालन दिगम्बर प्रसाद गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.