रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी शहर के दतिया स्थित श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ दो फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा, कीर्तन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे पूजा एवं कीर्तन की शुरुआत होगी, जबकि संध्या 6 बजे से गांधी चौक, दतिया में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...