रामगढ़, मार्च 29 -- भुरकुंडा,निज प्रतिनिधि। श्री श्री चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर शनिवार की रात्रि शिव शक्ति मंदिर लबगा परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर डटे रहे। जोशी लाल महतो म्यूजिकल ग्रुप खूंटी की टीम ने अपने सुरों और ताल से माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। सिंगर सिकंदर रुबी की मधुर आवाज और डांसर रूपाली कुमारी के आकर्षक नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के कई गांवों कुरसे, बलकुदरा, बरघुटुवा, मेलानी, हरिहरपुर, अंबा कूचा, सुथरपुर, लेम, नेतुआ, चेतमा, बीचा, एतियातु, तालाटांड़ आदि से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उत्सव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.