रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट, नेहरू रोड, रामगढ़ कैंट के सत्र 2026-2028 के लिए कार्यकारिणी समिति के चुनाव की आधिकारिक घोषणा सोमवारी देर शाम मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से की गई। चुनाव पदाधिकारी सुरेश बगड़िया और चुनाव सहयोगी राजेश कुमार अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि ट्रस्ट की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य विष्णु पोद्दार, श्याम परशुरामपुरिया, कमल बगड़िया, रमेश अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, पिंटू अग्रवाल, रोहित कुमार पंसारी, पंकज मोगरा, संदीप अग्रवाल, अनिल गोयल, प्रकाश अग्रवाल, राजीव बगड़िया, वर्तमान अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य उपस्थित ...