कोडरमा, जून 3 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित होने वाले 23वें मासिक श्री श्याम कीर्तन को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से शिव वाटिका प्रांगण में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी सेवादारों एवं फाउंडर मेंबरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी कीर्तन की रूपरेखा, भक्तों की सुविधा, सेवा व्यवस्था, सजावट तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस भव्य श्याम संकीर्तन को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 23वां मासिक श्री श्याम कीर्तन शिव वाटिका प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम के निवेदक त्रिलोकी प्रसाद होंगे तथा आयोजन की जिम्मेदारी श्री श्याम सेवा मंडल निभाएगा। यह भव्य श्याम संकीर्तन संध्या 6 बजे से बाबा की इच्छा तक चलेगा, जिसमें ब...