रांची, मार्च 20 -- रांची। माहेश्वरी भवन में रविवार सुबह 10 बजे से श्री श्याम संघ द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि इस बार रक्तदान को सड़क सुरक्षा से जोड़ा गया है। प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि यातायात एसपी राकेश सिंह मौजूद रहेंगे। सैमफोर्ड हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और डॉ. वेदांत पोद्दार द्वारा डेंटल कैंप भी लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...