रांची, मार्च 22 -- रांची सवांददाता। श्री श्याम संघ द्वारा माहेश्वरी भवन में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में समाज सेवा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला। शिविर के दौरान कुल 113 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजक अभिषेक चौधरी और रूपेश लोहिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद और जागरुकता बढ़ाना है। विशेष आकर्षण के रूप में, संस्थान ने प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट किया, ताकि सड़क सुरक्षा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचे। वहीं, समफोर्ड हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां लोगों ने बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच कराई।इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो ने किया। उन्होंने रक्तदान को पुनीत कार्य बताते हुए स्वस्थ नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान ...