बोकारो, जनवरी 23 -- फुसरो। श्री श्याम रसोई फुसरो के तत्वाधान में आगामी 25 जनवरी की शाम 6 बजे स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित होगी। बताया गया कि विगत कई दिनों से श्री श्याम रसोई का संचालन निरंतर सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसे और अधिक सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर बहुमूल्य सुझाव एवं अत्यंत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...