रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की। श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा दुर्गा चौक मंदिर में बाबा श्याम का 51वां संकीर्तन महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के सदस्यों ने बाबा की ज्योति प्रज्वलित कर किया। देर रात तक चले संकीर्तन में भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर बाबा की पूजा की, जहां समिति पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। भजन संध्या में गायक कुमार गौरव और दिनेश बजरंगी ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.