कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार। निज संवाददाता ऋषि भवन में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित 50 वां रंग रंगीला फाल्गुन निशान महोत्सव भव्य निशान शोभा यात्रा के साथ संपन्न हो गया। सुबह से ही भक्तजनों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। पंडित सरोज भारद्वाज और नीरज शर्मा ने विधि विधान के साथ विसर्जन कराया। अखंड ज्योत, छप्पन भोग की व्यवस्था भी की गई थी। इत्र की फुहार,फूलों की बारिश और भजनों का आनंद श्रद्धालुओं ने उठाया। कोलकाता से आई भजन गायिका लक्ष्मी राणा और स्थानीय गायक अमित पोद्दार ने किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए जुबान पर राधे-राधे नाम हो जाए, श्याम तुम्हारे भरोसे ही मेरा परिवार है, तू ही मेरी नाव, मांझी और तू ही पतवार है आदि भजन सुनाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। 251 निशान के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्याम बाबा की तस्वीर आकर्षण का केंद्र ...