फतेहपुर, मई 4 -- बिंदकी। नगर के श्रीरामलीला मेला मैदान में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। खाटू श्याम बाबा के दरबार में पहुंचे भक्त भजनों की स्वर लहरियों पर देर रात तक झूमते रहे। पूरा वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। वहीं आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रात्रि जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। हारे का सहारा श्याम हमारा, खाटू वाले श्याम और ले लो शरण श्याम जैसे भजन शामिल रहे। नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, मधुराज, रोहित आदि तमाम भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...