रांची, जून 27 -- रांची। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 206वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के आचार्यों को भोजन कराने के साथ ही आम श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। परंपरा के अनुसार, भंडारे का पहला भोग गौशाला में गो माता के लिए भेजा गया। महेश भाला के परिवार द्वारा आयोजित भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, विश्वनाथ नारसरिया और महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बाबा श्याम का भोग भजन गाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...