रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्याम मंदिर रामगढ़ धाम में शुक्रवार को फागुन एकादशी के अवसर पर रंग रंगीला फागुन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जजमान ऋतिक पोद्दार, सतीश अग्रवाल और विवेक अग्रवाल की ओर से पंडित बनवारी लाल शर्मा के सानिध्य में विधिवत गणेश पूजा से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और प्रभु श्याम की पावन ज्योति का आगमन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ ज्योति का स्वागत किया और दर्शन के लिए मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। फागुन एकादशी का विशेष महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि इस दिन पूरे देश में भगवान श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इसी पावन अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उसी परंपरा...