लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री श्याम भक्तों की सुविधा के लिए एलडीए द्वारा बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आधुनिक पार्किंग निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। विधायक ओपी श्रीवास्तव और विधायक डॉ नीरज बोरा ने विधि विधान से पार्किंग निर्माण का भूमि पूजन किया। ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग की समस्या लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनुराग साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग ने मोहा मन यह भी पढ़ें- शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...