अररिया, फरवरी 10 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया आरएस स्थित श्री बृजलाल धर्मशाला परिसर से रविवार की देर शाम श्री श्याम बाबा की चतुर्थी के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व निसान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में श्याम भक्त सेक्रो निसान लेकर चल रहे थे, वहीं पूरे मार्ग में जय श्री श्याम और हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के दौरान अररिया आरएस के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्याम भक्त खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमते-गाते हुए भक्ति भाव में डूबे रहे। बच्चों और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। निसान शोभायात्रा का समापन श्री बृजलाल धर्मशाला प...