फरीदाबाद, मार्च 8 -- बल्लभगढ़। श्री श्याम प्रेमी खाटूवाले की ओर से बल्लभगढ़ में सातवें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 15 मार्च रविवार को किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम शहर की पंजाबी धर्मशाला, ऊंचा गांव, मोहना रोड बल्लभगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव में शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार भगवान श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में चांदी की बांसुरी की झांकी भी सजाई जाएगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर भजन संध्या का लाभ उठाएं और भगवान श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.