सहारनपुर, मार्च 1 -- गंगोह। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत श्री श्याम मंडल द्वारा भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलायें और श्रद्धालुजन हाथों में झंडे लेकर श्याम नाम से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर करते चल रहे थे। नगरभर में निशान यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। नवदुर्गा मंदिर से शुभारंभ श्रीबालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा और विधायक किरत सिंह ने फीता काटकर और यात्रा संचालकों मनोज गोयल, समर्थ गोयल, कुमार फौजी, शशांक गोयल और दीपांशु गोयल आदि को झंडियां सौंपकर और चौ. नक्षत्रपाल सिंह ने नारियल फोड़कर यात्रा प्रारंभ कराई। सभासद शालू चौधरी, गुड्डी देवी, वर्तिका चौधरी, नेहा गोयल, निधि गर्ग, अंजू गर्ग, चारु जिंदल, दीपा शर्मा, मनीषी तायल और पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों...