मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम श्री श्याम फागुन मेला उत्सव के प्रथम दिन फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में श्री गोलक धाम मंदिर सेवको द्वारा संकीर्तन किया गया, जिसमे मुख्य रूप से राजेंद्र नें अपने भजनो से राधा रानी का गुणगान कर श्याम लीन होकर भक्तों को रिझाया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा भारी संख्या में खाटूश्याम के भक्तजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.