रांची, मार्च 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री श्याम मंडल की ओर से अग्रसेन पथ में श्री श्याम मंदिर में सोमवार को चांदन द्वादशी पर बाबा को खीर-चूरमा भोग चढ़ाया गया। मंदिर में देर शाम विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। उमेश अग्रवाल अनुष्ठान भोग के मुख्य यजमान बने। इस मौके पर सभी की सुख-समृद्धि की लखदातार श्री श्याम प्रभु से मंगल कामना की गई। इससे पूर्व सुबह में मंदिर में दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने और आरती का अनुष्ठान हुआ। संगठन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका, सोनिया अग्रवाल, कशवी, श्याम सुंदर अग्रवाल, मधुलता अग्रवाल, नितिन अग्रवाल और श्याम भक्तों ने देवी-देवताओं की अराधना की। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर-चूरमा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विकास पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल, संजय सारस्व...