बहराइच, फरवरी 25 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे में आयोजित होने वाले श्री श्याम निशान पूजा व निशान पद यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि 26 फरवरी से उत्सव की शुरुआत होगी। शाम को शिव शंकर धर्मशाला में निशान पूजा आयोजित किया जाएगा। 27 फरवरी को प्रातः 6 बजे निशान यात्रा नानपारा धाम के लिए प्रस्थान करेगी। आयोजक समिति श्याम परिवार ने बताया कि लगभग चार सौ श्रद्धालु निशान पद यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.