बरेली, मई 18 -- श्री श्याम परिवार द्वारा 23 मई को त्रिवटीनाथ मंदिर के श्रीकृष्ण कथा स्थल पर श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का भव्य गुणगान महोत्सव किया जाएगा। आयोजन को लेकर रविवार को मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पदाधिकारियों की एक बैठक हुई और सभी जिम्मेदारियां बांटी गई। कार्यक्रम में श्रीधाम वृंदावन से नंद किशोर शर्मा नंदू अपनी चिर-परिचित शैली में स्वचरित भजनों से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। बाबा श्याम का शृंगार को कोलकाता से विशेष रूप से फूल मंगाए गए हैं। इस दौरान श्याम प्रभु की अखंड ज्योति, प्रभु प्रिय छप्पन भोग लगाया जाएगा। बैठक में नरेंद्र मित्तल टिल्लू, राम औतार, ब्रजमोहन सोनी, नवीन गोयल, राहुल जौहरी, सुरेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, नीरज अग्रवाल समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- श्री श्याम गुणगान महोत्सव 23 को त्रिवटीनाथ म...