रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर के सामने श्री श्याम कृपा महोत्सव भक्ति और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। इंडियन पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार रात आयोजित महोत्सव में 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्याम बाबा की भक्ति को जीवन में शक्ति और शांति का स्रोत बताया। संकीर्तन में भजन गायक संजू पागपाल, खुशबू राधा, नरेश सैनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.