मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- गांधीनगर स्थित श्री श्यामाश्याम मंदिर में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण रासलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर और श्री कान्हाजी व राधारानी की पूजा-अर्चना कर इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की। प्रथम दिवस के मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि गोपियों का आकर्षण सांसारिक न होकर आत्मा का परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण और असीम भक्ति का प्रतीक है। इसके बाद कंस, देवकी और वासुदेव की कथा का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रसंग के अनुसार, मथुरा के राजा उग्रसेन की बेटी देवकी से उसका भाई कंस अगाध प्रेम करता था और वह देवकी की आंखों में आंसू नहीं देख सकता था। देवकी और वासुदेव के विवाह उपरांत, जब कंस रथ का सारथी बनकर उन्हें विदा करने चला, तभी दिव्...