देवघर, मार्च 24 -- देवघर। नगर निगम क्षेत्र अवस्थित वार्ड संख्या सात के सिंघवा मोहल्ले में मोहल्ले वासियों द्वारा तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री शीतला मंदिर स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 151 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान सिंघवा शीतला मंदिर से कलश लेकर सभी कुंवारी कन्याएं व महिलाएं नंदन पहाड़ तालाब पहुंचे। जहां आचार्य राजकुमार शांडिल्य (वाराणसी), आचार्य राम नारायण पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत मुख्य यजमान दया शंकर पंडित सपत्नी रेखा देवी को कलश में जल भरवाया गया। उसके बाद मौजूद सभी कुंवारी कन्याएं व महिलाओं ने कलश में जल भरकर माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए श्री शीतला मंदिर...