रांची, मई 3 -- रांची। कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को श्री शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को सुकुरहुटू गौशाला मैदान में 5 से 11 मई तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...