छपरा, फरवरी 23 -- मांझी। मांझी प्रखंड के भट्ठा गांव में सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा पांच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा और नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। सोमवार की सुबह सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और ढोल-बाजे आदि शामिल थे, मौके पर आकर्षक झांकी भी निकाली गईं।कलश यात्रा भट्ठा गांव से शुरू होकर महम्मदपुर, बघौना, गोड़ा और धुसहा गांवों से होते हुए जईछपरा नदी तट तक पहुंची। नदी तट पर आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। जल भरने के बाद कलश यात्रा शिव मंदिर के यज्ञ मंडप पहुंची। इस दौरान 'जय भोलेनाथ', 'जय श्री राम', 'बजरंग बली की जय' और 'हर-हर महादेव' जैसे धार्मिक जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.