लातेहार, जनवरी 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सुभाष चौक स्थित श्री शनि हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल प्रदीप नाथ शाहदेव व समिति के निर्मल भारती ने बताया कि मंदिर परिसर की साफ सफाई, रंग रोगन का कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार 23 जनवरी को अखंड हरि कीर्तन तथा शनिवार 24 जनवरी की दोपहर महा भंडारा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में धर्मप्रेमियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। पूजा को लेकर सुधीर प्रसाद, राजेश चंद्र पांडेय, प्रमोद दुबे, उत्तम साहनी, राजकुमार केशरी, लाल अग्रवाल, दिलीप साहू, सीताराम अग्रवाल, दिलीप पाठक, अजीत बनारसी, जीतू कुमार, कैलाश बैठा, रामचंद्र ठाकुर, मनोज साव आदि जुट गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...