श्री शनि देव मंदिर का 9वां वार्षिक महोत्सव शुरू, उमड़े श्रद्धालु
गढ़वा, जून 6 -- फोटो बंशीधर नगर एक: मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर उपस्थित श्रद्धालु श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर के वार्ड संख्या पांच स्थित बांकी नदी तट पर अवस्थित श्री शनि देव मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय 9वां वार्षिक महामहोत्सव भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक श्री शनिदेव महाराज का महाअभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। उसके बाद ध्वजा पूजन तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ। उसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.