मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरीशुकतीर्थ में स्थित श्री सच्चा प्रकाश आश्रम एवं वेद विद्यालय में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। सात दिवसीय विशाल आयोजन को लेकर मंगलवार को पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सच्चा प्रकाश आश्रम की संचालिका साध्वी पूजा ने बताया कि आश्रम में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का विशाल आयोजन 17 जून से 23 जून तक किया जाएगा जिसमें बुधवार को विशाल भव्य कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। गंगा पूजन के उपरांत गौ पूजन,पंचांग पूजन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य आकाश तिवारी उपाचार्य अनिल भारद्वाज, सारंगधर दास, भोला दास, प्रताप दास, संत मदन मालवीय, वंदना रस्तोगी, योगेंद्र रस्तोगी, मीरा रस्तोगी, विशाल रस्तोग...