गोपालगंज, फरवरी 2 -- कुचायकोट। एक संवाददाता श्री सतचंडी दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल बंगालखाड पंचायत के चकहसना गांव स्थित दुर्गा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर जय माता दी और दुर्गा मैया की जय के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा चकहसना दुर्गा मंदिर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 के बेदुआ मोड़ पहुंची। वहां से बजरंग टॉकीज सिरिसिया मोड़ होते हुए एनएच-27 ओवरब्रिज के रास्ते सासामूसा स्थित बाण गंगा दाहा नदी तट तक पहुंची। नदी तट पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया। शंखध्वनि और मंत्र-पाठ के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.