लातेहार, मई 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की 50वीं बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मंदिर के विवाह मंडप के सुंदरीकरण के लिए एक मुख्‍य द्वार और चहारदीवारी की सुंदरीकरण कराने का प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित किया गया। इसके लिए स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम से मुलाकात कर राशि आवंटित करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लिए गए निर्णय इसके अलावा बैठक में मंदिर के दूसरे तल्‍ले में आंगन में शेड का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि शादी व विवाह में खाना बनाने में लोगों को परेशानी होती है। शेड बन जाने से लोगों को सहुलियत होगी। इसके अलावा मंदिर के सीढ़ियों में भी शेड लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपर तल्‍ले की नालियों को तोड़ कर चौ...