लातेहार, जनवरी 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर लातेहार का 32वें स्‍थापना दिवस आगामी 30 जनवरी को मनाया जायेगा। आयोजन की तैयारियों के लिए श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक अभिनंदन प्रसाद की अध्‍यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में 32 वें स्‍थापना दिवस के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। आगामी 28 जनवरी को कलशयात्रा निकाली जायेगी, जबकि 29 जनवरी को वेदी पूजन और दुर्गा सप्‍तशति का पाठ किया जायेगा। वहीं 30 जनवरी को नौ कन्‍या पूजन के बाद अपराह्रन 12 बजे से संध्‍या साढ़े चार बजे तक भंडारा और रात्रि नौ बजे से मंदिर परिसर में भगवती जागरण किया जायेगा। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए दायित्‍वों का बंटवारा भी किया गया। सचिव आशीष टैगोर ने पिछले वर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रम का विवरण प्रस्‍...