आगरा, मई 10 -- शहर में श्री वैश्य माहौर सभा के पदाधिकारियों का चुनाव निर्वाविरोध संपन्न हो गया। माहौर वैश्य सभा के मुख्य चुनाव आयुक्त डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने सर्वसम्मति से अजय गुप्ता को अध्यक्ष, दीपक गुप्ता को महामंत्री तथा अनूप गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नामांकन के दौरान अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र आए। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक ही प्रत्याशी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए एक-एक प्रत्याशी द्वारा समय रहते अपना नामांकन वापस ले लिया गया। इसके परिणामस्वरूप अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि वे समाज के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बना...